लाइव न्यूज़ :

समीर वर्मा फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:06 IST

Open in App

पेरिस, 26 अक्टूबर भारत के समीर वर्मा ने मंगलवार को यहां ली डोंग क्युन पर सीधे गेम में जीत के साथ फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।

मध्यप्रदेश के 25 साल के समीर ने पुरुष एकल के पहले दौर के मुकाबले में कोरिया के क्युन को 54 मिनट में 21-14 21-12 से हराया।

समीर की कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ यह पहली जीत है जबकि दो बार उन्हें इस खिलाड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

समीर ने पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराया था। वह हालांकि पिंडली की मांसपेशियों में चोट के कारण क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बीच से हट गए थे। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत वह बैडमिंटन विश्व महासंघ की नवीनतम विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे थे।

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिल और एन सिक्की रेड्डी को पहले दौर के मुकाबले में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद चेन पेंग सून और गोह ल्यू यिंग की मलेशिया की पांचवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 19-21 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

इस टूर्नामेंट में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, बी साई प्रणीत, लक्ष्य सेन भी भारत की ओर से चुनौती पेश करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!