लाइव न्यूज़ :

आईपीएल में खेलने से बेहतर हरफनमौला बना सैम कुरेन, कहा थोर्पे ने

By भाषा | Updated: July 3, 2021 12:45 IST

Open in App

लंदन, तीन जुलाई इंग्लैंड के कार्यवाहक मुख्य कोच ग्राहम थोर्प का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग में भारी दबाव के बीच मैच खेलने के कारण हरफनमौला सैम कुरेन सीमित ओवरों में बेहतर हरफनमौला बनकर उभरे हैं ।

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले 23 वर्ष के कुरेन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 48 रन देकर पांच विकेट लिये ।

थोर्प ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा ,‘‘ मुझे लगता है किआ ईपीएल खेलने से उसे काफी फायदा हुआ ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आईपीएल में उसे भारी दबाव के बीच खेलने का मौका मिला जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सका । वह आक्रामक बल्लेबाज पहले से था लेकिन अब और निखर गया है । आईपीएल में उसने अहम मौकों पर गेंदबबाजी की । उस पर दबाव रहा लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया ।’’

मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड की जगह श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में इंग्लैंड के कोच की भूमिका निभा रहे थोर्प ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड टीम में अपनी जगह बनाने के लिये उसे चुनौती का सामना करना पड़ा । यहां भी उस पर दबाव बना जो बुरी बात नहीं है। वह काफी प्रतिस्पर्धी है और हम उसके कैरियर के शुरूआती दिनों से देख रहे हैं । हम चाहते हैं कि वह और बेहतर होता जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!