लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश के बीच जनरेटर लगाकर हॉकी मैच देखा सलीमा और निक्की के गांववालों ने

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:15 IST

Open in App

सिमडेगा / खुंटी / रांची , दो अगस्त चेहरे पर गर्व , आंखों में आंसू और लब पर आगे और कामयाबी की दुआ । तोक्यो ओलंपिक  में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के परिवार का एक जैसा हाल था ।

मीलों दूर तोक्यो में इतिहास रच रही भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों की जीत का जश्न यहां झारखंड के सिमडेगा और खूंटी में भी जमकर मनाया गया जब भारी बारिश  और बिजली गुल होने के बावजूद लोगों ने जनरेटर का इंतजाम करके ओलंपिक मैच देखा ।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने  तीन बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को एक गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।

भारतीय टीम की सदस्य सलीमा टेटे सिमडेगा के बडकीछापर गांव की है जबकि निक्की प्रधान खुंटी के हेसल गांव की रहने वाली हैं ।

मिट्टी के बने अपने घर में मैच देख रहे सलीमा के माता पिता सुबानी और सुलक्षण के आंसू नहीं रुक रहे थे । उन्होंने बताया कि कैसे हाथ से बनी बांस की स्टिक से उनकी बेटी ने हॉकी खेलना शुरू किया ।

सिमडेगा से सिल्वेनस डुंगडुंग और माइकल किंडो जैसे खिलाड़ी भी निकले हैं जिन्होंने म्युनिख ओलंपिक खेला था ।

इसी तरह निक्की के गांव में भी मैच के दौरान जब गेंद निक्की के पास आती तो लोग ‘ निक्की निक्की ’ चिल्लाने लगते । लोग पूरे 60 मिनट तक टीवी के सामने डटे रहे ।

निक्की प्रधान ओलंपिक खेलने वाली प्रदेश की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिन्होंने रियो ओलंपिक में भी भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!