लाइव न्यूज़ :

सक्कारी ने 2020 चैम्पियन स्वियातेक को क्वार्टर फाइनल में हराया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:58 IST

Open in App

पेरिस, नौ जून (एपी) मारिया सक्कारी ने गत चैम्पियन इगा स्वियातेक के फ्रेंच ओपन में 11 मैचों और 22 सेट के विजय अभियान को तोड़कर बुधवार को पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

17वीं वरीयता प्राप्त सक्कारी ने स्वियातेक को 6 . 4, 6 . 4 से मात दी । उनके अंतिम चार में पहुंचने से सुनिश्चित हो गया कि इस क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में कोई नया ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बनेगा ।

सेमीफाइनल में चारों महिलायें पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में पहुंची है । पेशेवर टेनिस के दौर में दूसरी बार ही ऐसा हुआ है । इससे पहले 1978 आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में सभी खिलाड़ी पहली बार अंतिम चार में पहुंचे थे ।

सक्कारी का सामना गैर वरीय बारबोरा क्रेसिकोवा से होगा जबकि अनास्तासिया पी की टक्कर तामारा जिदांसेक से होगी । बारबोरा ने 17 वर्ष की कोको गॉ को 7 . 6, 6 . 3 से मात दी ।

पुरूष क्वार्टर फाइनल में 13 बार के चैम्पियन रफेल नडाल का सामना डिएगो श्वार्त्जमैन से होगा जबकि नोवाक जोकोविच की टक्कर माटेओ बेरेटिनी से होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!