लाइव न्यूज़ :

सकारी, हालेप क्रेमलिन कप में आगे बढ़ी, रूबलेव बाहर

By भाषा | Updated: October 22, 2021 10:40 IST

Open in App

मास्को, 22 अक्टूबर (एपी) मारिया सकारी ने अन्ना कालिन्स्काया के दूसरे सेट से हट जाने के कारण क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स में भी जगह बनायी।

सकारी तब 6-2, 1-0 से आगे चल रही थी जब कालिन्स्काया ने अस्वस्थ होने के कारण मैच से हटने का फैसला किया। इससे सकारी सत्र के आखिरी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स में जगह बनाने वाली पहली यूनानी खिलाड़ी बन गयी है। डब्ल्यूटीए फाइनल्स में चोटी की आठ खिलाड़ी भाग लेती हैं।

पूर्व चैंपियन सिमोना हालेप भी स्थानीय खिलाड़ी वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6-1, 7-6 (4) से हराकर आगे बढ़ने में सफल रही। एनेट कोंटावीट ने एक अन्य मैच में आंद्रिया पेटकोविच को 6-1, 6-4 से पराजित किया।

पुरुषों के वर्ग में एड्रियन मैनारिनो ने एक मैच प्वाइंट बचाकर रूस के मौजूदा चैंपियन आंद्रे रूबलेव को 5-7, 7-6 (4), 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरी वरीयता प्राप्त असलान करात्सेव ने इगोर गेरासिमोव को 6-4, 6-3 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला जाइल्स सिमोन से होगा जिन्होंने अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!