लाइव न्यूज़ :

साजन प्रकाश का 200 मीटर फ्रीस्टाइल में राष्ट्रीय रिकार्ड

By भाषा | Updated: June 27, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून ओलंपिक के लिये ‘ए’ श्रेणी हासिल करने के एक दिन बाद तैराक साजन प्रकाश ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को इटली के रोम में सेटे कोली ट्राफी में 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया।

प्रकाश ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ (फिना) से मान्यता प्राप्त ओलंपिक क्वालीफायर एक मिनट 49.73 सेकेंड का समय निकाला और 2010 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले वीरधवल खाड़े का एक मिनट 49.86 सेकेंड का पिछला राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा।

प्रकाश का यह इस महीने तीसरा राष्ट्रीय रिकार्ड है।

शनिवार को उन्होंने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में एक मिनट 56.38 सेकेंड के रिकार्ड समय के साथ ओलंपिक क्वालीफाईंग टाइम (ओक्यूटी) हासिल किया था। वह यह उपलब्धि पाने वाले पहले भारतीय हैं।

इस दौरान उन्होंने एक मिनट 56.96 सेकेंड के अपने पिछले राष्ट्रीय रिकार्ड में भी सुधार किया। यह रिकार्ड उन्होंने पिछले महीने बेलग्रेड ट्राफी प्रतियोगिता में बनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!