लाइव न्यूज़ :

साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज को स्वर्ण पर ओलंपिक ‘ए’ स्तर से चूके

By भाषा | Updated: June 20, 2021 14:09 IST

Open in App

बेलग्राद, 20 जून ओलंपिक में जगह बनाने के दावेदार साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज ने यहां बेलग्राद ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते लेकिन तोक्यो खेलों के ‘ए’ क्वालीफिकेशन स्तर को हासिल करने से चूक गए।

प्रकाश ने तैराकी की वैश्विक संस्था फिना से मान्यता प्राप्त ओलंपिक क्वालीफायर में एक मिनट 56.96 सेकेंड के समय के साथ पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस दौरान 2018 में बनाए एक मिनट 57.73 सेकेंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया।

केरल का यह 27 वर्षीय तैराक हालांकि 0.48 सेकेंड के अंतर से ओलंपिक ‘ए’ क्वालीफिकेशन स्तर हासिल करने से चूक गया।

दूसरी तरफ नटराज ने 54.45 सेकेंड के समय के साथ 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में सोने का तमगा अपने नाम किया। यह 20 वर्षीय तैराक भी हालांकि तोक्यो ओलंपिक का ‘ए’ स्तर हासिल करने से चूक गए।

प्रकाश और नटराज दोनों की क्रमश: 200 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में ओलंपिक ‘बी’ स्तर हासिल कर चुके हैं।

ओलंपिक के लिए 200 मीटर बटरफ्लाई में ‘ए’ स्तर एक मिनट 56.48 सेकेंड है जबकि 100 मीटर बैकस्ट्रोक में यह 53.85 सेकेंड है।

आज तक कोई भारतीय तैराक ‘ए’ स्तर हासिल नहीं कर पाया है।

अन्य भारतीय तैराकों में शोएन गांगुली ने भी 400 मीटर मेडले में चार मिनट 37.70 सेकेंड के समय के साथ भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

अनुभवी माना पटेल ने 29.79 सेकेंड के समय के साथ महिला 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि तानिश मैथ्यूज ने पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई में दो मिनट 13.55 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के डेवलपमेंट समूह का हिस्सा केनिशा गुप्ता महिला 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 26.65 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रही।

प्रकाश और नटराज को रोम में वार्षिक सेटे कोली ट्रॉफी में ‘ए’ क्वालीफिकेशन स्तर हासिल करने का एक और मौका मिलेगा जो फिना से मान्यता प्राप्त ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!