लाइव न्यूज़ :

मलेशिया ओपन में भागीदारी पर संशय से साइना, श्रीकांत के ओलंपिक क्वालीफाई की उम्मीदें अधर में

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और पुरुष वर्ग के स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की मलेशिया ओपन के जरिये ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें अधर में अटक गयी है क्योंकि मलेशिया सरकार ने कोविड-19 से जूझ रहे भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया।

भारत सरकार हालांकि इसका हल निकालने के लिए मलेशिया से बात कर रही है।

इंडियन ओपन (11 से 16 मई) के स्थगित होने के बाद साइना और श्रीकांत की तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें कुआलालंपुर (25 से 30 मई) और फिर सिंगापुर ओपन (एक से छह जून) पर टिकी है।

भारत में कोविड-19 मामले के मद्देनजर मलेशिया और सिंगापुर ने 28 अप्रैल को भारत से आने वाली विमानों पर रोक लगा दी थी ।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय की मदद से मलेशिया के अधिकारियों से भारतीय बैडमिंटन टीम को 25 से 30 मई तक होने वाले मलेशिया ओपन में भाग लेने के लिए मंजूरी देने की मांग की है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ भारत में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण मलेशियाई सरकार ने वहां के भारतीय उच्चायोग को बताया कि फिलहाल टीम को यात्रा की मंजूरी नहीं दी जा सकती।’’

साइ ने कहा , ‘ टूर्नामेंट शुरू होने में अभी 19 दिन बाकी है और ऐसे में प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता।’’

यह 15 जून की समयसीमा तक ओलंपिक क्वालीफिकेशन के आखिरी टूर्नामेंटों में से एक है। इस टूर्नामेंट में देश के शीर्ष एकल और युगल खिलाड़ियों में शामिल पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, साई प्रणीत, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी को भाग लेना था।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने कहा कि उसने अभी उम्मीदें नहीं छोड़ी है और इस मामले में विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के जवाब का इंतजार कर रहा है।

बीएआई के महासचिव अजय सिंघानिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मलेशिया के साथ-साथ सिंगापुर में भी अभी भारतीय नागरिकों के आने की अनुमति नहीं है। यह पहले से ही सबको पता है। यही कारण है कि हमने अपने कुछ खिलाड़ियों के ओलंपिक क्वालीफिकेशन के संबंध में इसे विशेष मामले के तौर पर लेने का अनुरोध करते हुए दोनों देशों को लिखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले को बीडब्ल्यूएफ के समक्ष भी उठाया गया है और हम बैडमिंटन मलेशिया के जवाब का इंतजार कर रहे है। जब तक वे सभी संभावनाओं को नकार नहीं देते है तब तक हम अपने खिलाड़ियों को भेजने के सभी विकल्पों की खोज जारी रखेंगे।’’

मलेशिया में 14 दिनों के जबकि सिंगापुर में 21 दिनों के पृथकवास का नियम है, ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को 10 मई या उससे पहले वहां पहुंचना होगा।

सिंधु, प्रणीत के साथ चिराग और सात्विकसाइराज की पुरुष युगल जोड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि श्रीकांत और साइना के अलावा एन सिक्की रेड्डी एवं अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी के भाग्य का फैसला इन दोनो ओलंपिक क्वालीफायर से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!