लाइव न्यूज़ :

साइना, श्रीकांत ने ओरलियांस मास्टर्स में जीत से शुरूआत की

By भाषा | Updated: March 24, 2021 18:31 IST

Open in App

पेरिस, 24 मार्च लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजता साइना नेहवाल ने बुधवार को यहां महिला एकल के शुरूआती दौर में आयरलैंड की रशेल डाराग को सीधे गेमों में पराजित कर ओरलियांस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना अभियान जीत से शुरू किया।

चौथी वरीयता प्राप्त यह भारतीय खिलाड़ी अपने चौथे ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की मुहिम के अंतर्गत रैंकिंग प्वाइंट हासिल करने के लिये बेताब है, उन्होंने महज 21 मिनट में रशेल को 21-9 21-5 से शिकस्त दी। अब उनका सामना फ्रांस की मैरी बैटोमीन से होगा।

साइना ने जांघ की चोट के कारण पिछले हफ्ते आल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप के शुरूआती दौर में हटने का फैसला किया था।

शीर्ष भारतीय पुरूष खिलाड़ी और नंबर एक वरीयता प्राप्त किदाम्बी श्रीकांत ने हमवतन अजय जयराम को 25 मिनट में 21-15 21-10 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

पहले दौर में श्रीकांत को बाई मिली थी जबकि अजय ने साथी भारतीय आलाप मिश्रा को 19-21 23-21 21-16 से पराजित किया था।

प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी ने आस्ट्रिया के डोमिनिक स्टिपसिट्स और सेरेना यू यियोंग को 21-7 21-18 से मात दी। अब भारतीय जोड़ी का सामना डेनमार्क के निकलास नोहर और अमाली मागेलंड की जोड़ी से होगा।

महिला एकल क्वालीफिकेशन से मुख्य ड्रा में पहुंची इरा शर्मा ने फ्रांस की लियोनिस हुएत को 12-21 21-14 21-17 से हराया और अब उनकी भिड़ंत बुल्गारिया की मारिया मितसोवा से होगी।

मंगलवार को भारत के किरण जार्ज ने नीदरलैंड के मार्क कालजोऊ को शुरूआती दौर में 13-21 21-18 22-20 से हराकर उलटफेर किया जो पिछले हफ्ते आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।

मिथुन मंजूनाथ ने फ्रांस के लुकासा क्लेयरबोट को 21-14 21-10 से हराया जबकि शुभंकर डे शुरूआती दौर में डेनमार्क के दितलेव जेगर होम से 17-21 13-21 से हार गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!