लाइव न्यूज़ :

साइना, प्रणय दोबारा कोविड पॉजिटव पाए गए

By भाषा | Updated: January 12, 2021 12:27 IST

Open in App

बैंकॉक, 12 जनवरी कोविड-19 से हाल में उबरने वाले भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और एचएस प्रणय मंगलवार से शुरू हुए थाईलैंड ओपन से पहले यहां एक बार फिर जांच में पॉजिटिव पाए गए।

इन दोनों की मौजूदगी वाली भारतीय टीम एशियाई चरण के थाईलैंड ओपन (12-17 जनवरी) और टोयोटा थाईलैंड ओपन (19-24 जनवरी) तथा एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2020 (27-31 जनवरी) में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही थी।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने कहा, ‘‘सोमवार को हुए परीक्षण में साइना और प्रणय कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। वे बैंकॉक के अस्पताल में 10 दिन तक पृथकवास में रहेंगे। कश्यप को भी अस्पताल जाना होगा क्योंकि वह करीबी संपर्क में था।’’

ये तीनों खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे जबकि भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी गई है।

साइना, प्रणय, कश्य के अलावा आरएमवी गुरुसाईदत्त और प्रणव चोपड़ा पिछले महीने संक्रमित पाए गए थे और अनिवार्य पृथकवास से गुजरे थे।

ये बैंकॉड रवाना होने से पहले हुए कोविड-19 परीक्षण और थाईलैंड पहुंचने पर हुए परीक्षण में नेगेटिव आए थे।

भारतीय टीम में ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू, किदांबी श्रीकांत, सौरभ वर्मा, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और अश्विनी पोनप्पा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

कोर्ट पर भारत ने विजयी शुरुआत की जब सात्विक और अश्विनी की मिश्रित युगल जोड़ी ने हाफिज फजल और ग्लोरिया विदजाजा की इंडोनेशिया की जोड़ी को 21-11, 27-29, 21-16 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!