लाइव न्यूज़ :

साइना ओरलीन्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:55 IST

Open in App

पेरिस, 26 मार्च भारतीय स्टार साइना नेहवाल ने अमेरिका की इरीस वांग को तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में हराकर शुक्रवार को यहां ओरलीन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

यह विश्व में 20वें नंबर की साइना का पिछले दो वर्षों में पहला सेमीफाइनल होगा। इससे उनके रैंकिंग अंकों में बढ़ोतरी होगी जिनकी उन्हें तोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बनाने के लिये सख्त जरूरत है। इससे पहले वह आखिरी बार जनवरी 2019 में इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में खेली थी और तब वह विजेता बनी थी।

चोट के कारण पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने वाली चौथी वरीयता प्राप्त साइना ने विश्व में 36वीं नंबर की वांग को 21-19, 17-21, 21-19 से हराया। उनका अगला मुकाबला डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन और हमवतन इरा शर्मा के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

अश्विन पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इंग्लैंड की चोले बिर्च और लॉरेन स्मिथ की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21-14, 21-18 से हराकर महिला युगल के सेमीफाइनल में जगह बनायी। उनका सामना अब थाईलैंड की जोंगकोलफान किततिहाराकुल और रविंडा प्राजोंगजाइ से होगा।

पुरुष युगल में कृष्ण प्रसाद गारगा और विष्णु वर्धन गौड़ पंजाला ने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 10-21, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब उन्हें इंग्लैंड के कैलम हेमिंग और स्टीवन स्टॉलवुड का सामना करना है।

इंग्लैंड की जोड़ी ने भारत के एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21-19, 18-21, 23-21 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!