लाइव न्यूज़ :

साइना ओरलीीन्स मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:21 IST

Open in App

पेरिस, 25 मार्च लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने ओरलीन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में गुरुवार को फ्रांस की मेरी बाटोमीने को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

चौथे ओलंपिक में जगह बनाने की कवायद में लगी इस भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद अच्छी वापसी की और ओलंपिक क्वालीफिकेशन से जुड़े इस सुपर 100 टूर्नामेंट में 51 मिनट तक चले मैच में 18-21, 21-15, 21-10 से जीत दर्ज की।

जांघ की चोट के कारण पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने वाली साइना का सामना अब फ्रांस की येली होयॉक्स और मलेशिया की आइरिस वांग के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

विश्व में 162वें नंबर की इरा शर्मा ने भी बुल्गारिया की विश्व में 71वें नंबर मारिया मितसोवा को 21-18, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बुधवार को अश्विनी पोन्नपा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने महिला युगल में डेनमार्क की अमेली मेगलुंड और फ्रेजा रावन को 21-9, 17-21, 21-19 से हराया था।

एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी ने इंग्लैंड के मैथ्यू क्लेर और इथहान वान लीयुवेन को 21-14, 21-16 से पराजित किया था।

कृष्ण प्रसाद गरागा और विष्णु वर्धन गौड़ पंजाला की एक अन्य भारतीय पुरुष जोड़ी ने इंडोनिशया के अबियू फौजान और हबीब अलफरीज को 21-10, 21-17 से शिकस्त दी थी।

मिथुन मंजूनाथ को हालांकि एकल में जर्मनी के केई शीफर से 21-23, 21-9, 22-24 से हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!