लाइव न्यूज़ :

सेलर सरवनन एक रेस में तीसरे स्थान पर रहे, ओवरऑल 20वें स्थान पर

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:11 IST

Open in App

इनोशिमा, 30 जुलाई पदक की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके भारतीय सेलर (पाल नौकायन खिलाड़ी) विष्णु सरवनन यहां शुक्रवार को ओलंपिक स्पर्धा के दो लेजर मुकाबलों में से एक में तीसरे स्थान पर रहे जिससे वह तालिका में सुधार करते हुए 20वें स्थान पर पहुंच गये।

सरवनन नौवें रेस में तीसरे स्थान पर रहने के बाद 10वीं रेस में 15वें स्थान पर रहे जिससे 35 खिलाड़ियों में उनका 20वां स्थान बरकरार रहा। उन्होंने कुल 156 अंक बनाये।

इस प्रतियोगिता में अब सिर्फ पदक रेस बची हुई है ।

पुरूषों की स्किफ 49अर स्पर्धा के तीन रेसों में केसी गणपति और वरूण ठक्कर की भारतीय सेलिंग जोड़ी क्रमश: 17वें, 11वें और 16वें स्थान पर रही। तोक्यो ओलंपिक में कुल 19 जोडियों में भारतीय जोड़ी 116 अंक के साथ 17वें स्थान पर हैं।

इस स्पर्धा में तीन और रेस के साथ पदक राउंड भी बचा हुआ है।

नेत्रा कुमानन की खराब लय शुक्रवार को भी जारी रही। वह महिलाओं की लेजर रेडियल के नौवें और 10वें रेस में क्रमश: 37वें और 38वें स्थान पर रही। वह कुल 251 अंक के साथ 44 खिलाड़ियों में 35वें स्थान पर रही।  

प्रत्येक स्पर्धा में रेस की एक सीरीज होती है। प्रत्येक रेस में स्थान के हिसाब से अंक दिये जाते हैं जिसमें पहले स्थान पर रहने वाले को एक अंक जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले को दो अंक मिलते हैं। अन्य प्रतिस्पर्धियों को भी इसी तरह स्थान के हिसाब से अंक मिलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!