लाइव न्यूज़ :

सैफ चैम्पियनशिप: भारत का करो या मरो मैच में नेपाल से सामना

By भाषा | Updated: October 9, 2021 20:11 IST

Open in App

माले, नौ अक्टूबर जीत के लिए संघर्ष कर रही भारतीय फुटबाल टीम का रविवार को यहां सैफ चैंपियनशिप के करो या मरो मैच में नेपाल से सामना होगा।

  सात बार की चैम्पियन भारतीय टीम को इस सत्र पहली जीत का इंतजार है। टीम ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों मैच ड्रॉ खेला हैं।  

भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए बाकी बचे दोनों मैचों को जीतना जरूरी हैं।

मैच पूर्व संध्या पर टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा, ‘‘ज्यादा कुछ नहीं बदला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस स्थिति में हैं, और हम अभी भी चैंपियनशिप से बाहर नहीं हुये है। हम यहां टूर्नामेंट जीतने के लिए हैं।’’

दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों ने सितंबर के पहले सप्ताह में काठमांडू में दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेले थे। इसमें भारत ने पहला मैच ड्रा करने के बाद दूसरा मैच 2-1 से जीता था।

स्टिमक ने कहा, ‘‘ हम उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं और उनके खिलाफ हाल में दो बार खेल चुके हैं। मुझे यकीन है कि हम मैच जीत सकते हैं। हमारे पास मैदान में उतर कर जीतने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।’’

नेपाल की टीम मालदीव और श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतकर छह अंकों के साथ इस समय अंक तालिका में शीर्ष पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!