लाइव न्यूज़ :

ओलंपियन और पैरालंपियन को अपने केंद्रों में कोच नियुक्त करेगा साइ

By भाषा | Updated: January 14, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) अपने विभिन्न राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में ओलंपियन और पैरालंपियन खिलाड़ियों को कोच और सहायक कोच के तौर पर नियुक्त करने को तैयार है।

साइ ने यह कदम उनके योगदान को मान्यता देने के तहत उठाया है जिसके लिये प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसमें 23 सहायक कोच और चार कोचों के लिये पद बनाये गये हैं।

साइ द्वारा जारी बयान के अनुसार ओलंपियन और पैरालंपियन सहायक कोच के तौर पर आवेदन करने योग्य हैं और पदक विजेता सीधे कोच पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं जो ग्रुप ए पद के अंतर्गत आते हैं।

बयान के अनुसार जो एथलीट अब भी सक्रिय हैं और अपना खेल करियर जारी रखना चाहते हैं तो कोच पद पर नियुक्त हुए ओलंपियन और पैरालंपियनों को अपनी ट्रेनिंग तब तक जारी रखने की अनुमति दी जायेगी जब तक वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इच्छा के अनुरूप प्रदर्शन बरकरार रखते हैं।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘खेल मंत्रालय और साइ का हमारे खेल नायकों की उपलब्धियों को मान्यता देने का निरंतर प्रयास रहा है और साथ ही यह सुनिश्चित करने का भी कि वे सम्मान और आराम की जिंदगी गुजार सकें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपियन और पैरालंपियन को रोजगार देने का सरकार का फैसला उनकी देश के प्रति सेवा की सराहना करने और साथ ही खेलों से कोचिंग के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करने का भी तरीका है। कोच खेलों के लिये काफी अहम हैं और हमें कोच के तौर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को नियुक्त करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!