लाइव न्यूज़ :

साइ ने राष्ट्रीय कुश्ती में कोविड नियमों के उल्लंघन पर डब्ल्यूएफआई से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: January 24, 2021 13:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने नोएडा में चल रही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन पर रविवार को संज्ञान लेते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से सोमवार तक रिपोर्ट सौंपने के लिये कहा।

साइ महानिदेशक संदीप प्रधान ने बयान में कहा, ‘‘हमने भारतीय कुश्ती महासंघ के सामने यह मामला रखा है और उन्हें बताया है कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन होना चाहिए। हमने कथित उल्लंघन के लिये महासंघ को सोमवार तक रिपोर्ट देने के लिये भी कहा है। ’’

बयान में कहा गया है, ‘‘महासंघ ने प्रोटोकॉल का पालन करने का आश्वासन दिया है। ’’

साइ ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से भी आग्रह किया है वह खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से कोविड-19 के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालने करने के प्रति गंभीरता बरतने को कहे।

साइ ने यह कदम उन मीडिया रिपोर्टों के बाद उठाया जिनमें कहा गया था कि नोएडा स्टेडियम में चल रही कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन शनिवार को पुरुष फ्रीस्टाइल के मुकाबलों के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया।

कुश्ती पहला प्रमुख ओलंपिक खेल है जिसने महामारी के बावजूद अपनी राष्ट्रीय चैंपियनशिप शुरू की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!