लाइव न्यूज़ :

साइ ने निशानेबाजों द्वारा बायो-बबल के उल्लंघन पर एनआरएआई से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने आईएसएसएफ विश्व कप के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं किये जाने पर शनिवार को चिंता व्यक्त की जिसमें कुछ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजों पर भी बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) को तोड़ कर ’शहर में बाहर निकलने’ का आरोप लगा है।

यहां कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में 19 से 29 मार्च तक जारी टूर्नामेंट में कोविड-19 पॉजिटिव के तीन मामले मिलने के बाद हडकंप मच गया। इसमें दो मामले भारतीय दल से जुड़े है।

साइ ने इस मामले में एनआरएआई (भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ) से रिपोर्ट की मांग की है।

साइ के मुताबिक, ‘‘ भारतीय खेल प्राधिकरण को पता चला है कि दिल्ली में चल रहे निशानेबाजी विश्व कप के दौरान मानक परिचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का खेल से जुड़े होटल में पालन नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भी गये जिससे बायो-बबल का उल्लंघन हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ साइ ने इस बारे में एनआरएआई को लिखा है और महासंघ से रिपोर्ट मांगी है।’’

कोविड पॉजिटिव आये तीनों निशानेबाज टीम होटल में पृथकवास में हैं । उनके साथ कमरा साझा कर रहे निशानेबाजों को भी कोरोना जांच के बाद पृथकवास पर रखा गया है । उनकी जांच रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!