लाइव न्यूज़ :

साइ ने टॉप्स सीईओ पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं क्योंकि निवर्तमान सीईओ कमांडर राजेश राजगोपालन ने आगामी तोक्यो ओलंपिक खेलों के बाद इस पद पर नहीं बने रहने की इच्छा जताई है।

राजगोपालन ने 2018 में टॉप्स सीईओ का पद संभाला था।

सूत्रों के अनुसार राजगोपालन का कार्यकाल तोक्यो ओलंपिक के साथ समाप्त होना था लेकिन इसमें विस्तार की संभावना थी। उन्होंने हालांकि निजी कारणों से ऐसा करने से इनकार कर दिया।

साइ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के सीईओ का कार्यकाल अगस्त 2021में खत्म होगा। सरकारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए और भर्ती की एक पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए, भारतीय खेल प्राधिकरण ने एक नया विज्ञापन जारी कर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति को अगस्त 2021 से शुरू होने वाले नए ओलंपिक चक्र में टॉप्स के संचालन की जिम्मेदारी संभालनी होगी। ’’

साइ की वेबसाइट पर जारी विज्ञापन के अनुसार यह पद अनुबंध पर शुरुआत में तीन साल के लिए होगा लेकिन इसे विस्तार करके पांच साल तक किया जा सकता है।

टॉप्स सीईओ को खेल मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रमों का प्रशासन, निगरानी और निरीक्षण करना होता है जिसमें खेलो इंडिया योजना भी शामिल है और साथ ही 14 प्राथमिक खेलों को राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) योजना के तहत सहायता मुहैया करानी होती है।

सीईओ से मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) की सहायता करने की उम्मीद भी की जाती है।

अगले टॉप्स सीईओ के 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भारत के एलीट खिलाड़ियों की तैयारी का निरीक्षण और निगरानी करने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!