लाइव न्यूज़ :

खेलो इंडिया के फर्जी विज्ञापन के जरिये खिलाड़ियों से ठगी के मामले में साइ ने जांच की मांग की

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर अगले साल के खेलो इंडिया गेम्स के फर्जी विज्ञापन के जरिये खिलाड़ियों को चूना लगाये जाने के मामले में भारतीय खेल प्राधिकरण ने एफआईआर दर्ज कराके मामले की तुरंत जांच की मांग की है ।

खेलो इंडिया गेम्स अगले साल पंचकूला में होने हैं ।

साइ ने एक बयान में कहा ,‘‘ भारतीय खेल प्राधिकरण को देश भर से जमीनी स्तर के खिलाड़ियों से अनेक शिकायतें मिली हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक विज्ञापन के जरिये पंचकूला में 2021 में होने वाले खेलो इंडिया गेम्स में भागीदारी के लिये आवेदन मंगवाये गए हैं ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ विज्ञापन में खिलाड़ियों को खेलो इंडिया शिविर में भाग लेने के लिये 6000 रूपये जमा कराने को कहा गया और उन्हें आश्वासन दिया गया कि ट्रायल के बाद वे खेलों में भाग ले सकेंगे ।’’

साइ ने कहा कि विज्ञापन में युवा कार्य और खेल मंत्रालय , साइ और खेलो इंडिया के लोगो का भी इस्तेमाल किया गया जिससे खिलाड़ियों को लगा कि ये सरकारी विज्ञापन है ।

साइ को दोषियों के बैंक खातों का पता चल गया है और मामले की जांच की मांग की गई है ।

बयान में कहा गया ,‘‘ यह व्यक्ति आगरा का निवासी है । साइ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई है ।’’

साइ ने कहा कि खेलो इंडिया सरकारी योजना है और इसमें भाग लेने के लिये कोई शुल्क नहीं देना होता है ।इसके साथ ही इसके लिये कोई ट्रायल भी नहीं होता है । खिलाड़ी स्कूली खेलों और यूनिवर्सिटी खेलों में अपने प्रदर्शन के जरिये क्वालीफाई कर सकते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!