लाइव न्यूज़ :

साइ ने निकोलई को भारतीय एथलेटिक्स का मध्य और लंबी दूरी का कोच नियुक्त किया

By भाषा | Updated: January 15, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने बेलारूस के निकोलई स्नेसारेव को भारतीय एथलेटिक्स टीम का मध्य और लंबी दूरी का कोच नियुक्त करने को मंजूरी दी जबकि दो साल पहले उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

निकोलई (72 वर्ष) को सितंबर के अंत तक नियुक्त किया गया है जिसमें जुलाई-अगस्त में होने वाले तोक्यो ओलंपिक का समय भी शामिल है।

वह 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले (पहले ही ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं) और अन्य मध्य एवं लंबी दूरी के धावकों को कोचिंग देंगे, जो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की कोशिश में जुटे हैं।

निकोलई ने फरवरी 2019 में तब भारतीय एथलेटिक्स के लंबी एवं मध्य दूरी के कोच का पद छोड़ दिया था जब साबले ने उन्हें छोड़कर सैन्य कोच अमरीश कुमार के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करने का फैसला किया था। उनका अनुबंध अब स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक के अंत तक का था।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने निकोलई की नियुक्ति की प्रशंसा की और उम्मीद जतायी कि भारतीय मध्य एवं लंबी दूरी के धावकों के प्रदर्शन में सुधार होगा।

उन्होंने साइ द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अविनाश साबले अब फिर से निकोलई के साथ ट्रेनिंग करना चाहते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि इससे उन्हें और अधिक सुधार करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!