साइ ने कोमोडोर पीके गर्ग को टॉप्स का नया सीईओ नियुक्त किया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:56 IST2021-10-21T18:56:16+5:302021-10-21T18:56:16+5:30

SAI appoints Commodore PK Garg as new CEO of TOPS | साइ ने कोमोडोर पीके गर्ग को टॉप्स का नया सीईओ नियुक्त किया

साइ ने कोमोडोर पीके गर्ग को टॉप्स का नया सीईओ नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गुरूवार को कोमोडोर पीके गर्ग को अपनी ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया।

साइ की मिशन ओलंपिक इकाई की बैठक में इस नियुक्ति को आधिकारिक मंजूरी दी गयी।

गर्ग कमांडर राजेश राजगोपालन की जगह लेंगे और 25 अक्टूबर से पद संभालेंगे। राजगोपालन 2018 से तोक्यो ओलंपिक तक इस पद पर काबिज थे।

कोमोडोर गर्ग जून 2021 तक साइ के हाई परफोरमेंस निदेशक थे। उन्हें 1990 में सेलिंग में अर्जुन पुरस्कार से और 1993-94 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था।

वह 1984 में भारतीय नौसेना से जुड़े थे और 34 साल की सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

उन्होंने 1986 से 2002 तक पांच एशियाई खेलों की ‘एंटरप्राइज क्लास सेलिंग स्पर्धा’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वह पांच बार के राष्ट्रीय चैम्पियन थे।

उन्होंने 1993 में जिम्बाब्वे में और 1997 में गोवा में एंटरप्राइज क्लास सेलिंग विश्व चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक भी जीता था।

वह 2014 से 2017 तक सेवा खेल नियत्रंण बोर्ड (भारतीय सशस्त्र बल) में सचिव थे और चार वर्षों तक भारतीय याचिंग संघ के संयुक्त सचिव भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SAI appoints Commodore PK Garg as new CEO of TOPS

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे