लाइव न्यूज़ :

साइ ने गैर आवासीय खिलाड़ियों को उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास की अनुमति दी

By भाषा | Updated: March 21, 2021 13:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गैर आवासीय खिलाड़ियों को अपने राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में अभ्यास करने की अनुमति दे दी है।

इन खिलाड़ियों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों का कड़ा पालन करना होगा ताकि तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिये बनाया गया जैव सुरक्षित वातावरण बरकरार रहे।

साई के क्षेत्रीय निदेशक शिव शर्मा ने एक पत्र में लिखा है, ‘‘हम सभी जानते हैं कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास शुरू हो गया है। इस संबंध में यह संबंधित अधिकारियों को पता चला कि गैर आवासीय खिलाड़ी जैव सुरक्षित वातावरण बरकरार रखने के दायित्वों के कारण अभ्यास से वंचित हैं। ’’

पत्र में क्षेत्रीय प्रमुखों और उत्कृष्टता केंद्रों के प्रभारी को प्रतिभाशाली गैर आवासीय खिलाड़ियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नियत समय में अभ्यास की अनुमति देने के लिये कहा गया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘क्षेत्रीय प्रमुख और उत्कृष्टता केंद्र के प्रभारी अपने विवेक से गैर आवासीय खिलाड़ियों को आवासीय आधार पर तुरंत प्रभाव से परिसर के भीतर अभ्यास की अनुमति दे सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!