​​​​​​​SAFF Under-20 Women's Championship 2023: भूटान के खिलाफ अभियान की शुरुआत, टीम इंडिया प्रबल दावेदार, चार टीमों में टक्कर, देखें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2023 18:41 IST2023-02-02T18:38:08+5:302023-02-02T18:41:13+5:30

​​​​​​​SAFF Under-20 Women's Championship 2023: भारत की टीम सैफ अंडर-20 महिला चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में शुक्रवार को यहां भूटान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

​​​​​​​SAFF Under-20 Women's Championship 2023 Preview 23-member India squad SET  Clash Bhutan on Friday When to Watch, Where to Watch, India Squad, Fixtures | ​​​​​​​SAFF Under-20 Women's Championship 2023: भूटान के खिलाफ अभियान की शुरुआत, टीम इंडिया प्रबल दावेदार, चार टीमों में टक्कर, देखें शेयडूल

मेजबान बांग्लादेश और नेपाल टूर्नामेंट की अन्य टीमें हैं।

Highlightsभारत को इस प्रतियोगिता में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।पिछले साल फीफा अंडर-17 विश्व कप में खेली थी।मेजबान बांग्लादेश और नेपाल टूर्नामेंट की अन्य टीमें हैं।

​​​​​​SAFF Under-20 Women's Championship 2023: ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत की U-20 महिला टीम बुधवार शाम को पहुंची। सैफ अंडर-20 महिला चैंपियनशिप 2023 के उद्घाटन संस्करण में भारत 3 फरवरी को दोपहर 2:30 IST पर भूटान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

भारत को इस प्रतियोगिता में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उसकी टीम में अधिकतर खिलाड़ी वे ही हैं जो पिछले साल फीफा अंडर-17 विश्व कप में खेली थी। मेजबान बांग्लादेश और नेपाल टूर्नामेंट की अन्य टीमें हैं।

सभी मैच बीर श्रेष्ठ शहीद शिपानी मुस्तफा कमाल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन चार टीमों के बीच राउंड रोबिन मैचों के बाद शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी जो नौ फरवरी को खेला जाएगा। भारत पांच फरवरी को बांग्लादेश से और सात फरवरी को नेपाल से भिड़ेगा।

23 सदस्यीय भारतीय टीम:

गोलकीपर: मोनालिसा देवी, अंशिका, अंजलि।

डिफेंडर: शिल्की देवी, अस्तम उरांव, काजल, शुभांगी सिंह, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, ग्लेडिस।

मिडफील्डर: मार्टिना थोकचोम, काजोल डिसूजा, बबीना देवी, नीतू लिंडा, तानिया कांटी, शैलजा।

फारवर्ड: लिंडा कॉम, अपर्णा नार्जरी, सुनीता मुंडा, सुमति कुमारी, नेहा, सोनाली सोरेन, अनीता कुमारी।

भारत का कार्यक्रम: 3 फरवरी: भारत बनाम भूटान, दोपहर 2:30 IST

5 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, शाम 6:30 बजे IST

7 फरवरी: भारत बनाम नेपाल, दोपहर 2:30 IST

कहां देखें? सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Sportzworkz के यूट्यूब चैनल पर की जाएगी।

Web Title: ​​​​​​​SAFF Under-20 Women's Championship 2023 Preview 23-member India squad SET  Clash Bhutan on Friday When to Watch, Where to Watch, India Squad, Fixtures

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे