लाइव न्यूज़ :

भारत ने कुश्ती में 14 स्वर्ण के साथ किया सूपड़ा साफ

By भाषा | Updated: December 9, 2019 20:44 IST

भारत ने पुरुष और महिला वर्ग के सात-सात भार वर्ग में हिस्सा लिया और सभी में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा।

Open in App

गौरव बालियान (पुरुष, 74 किग्रा वर्ग) और अनिता शेरोन (महिला, 68 किग्रा वर्ग) की सोमवार को यहां जीत के साथ ही भारतीय पहलवानों ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) की कुश्ती स्पर्धा में 14 स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान का समापन किया।

सैग खेलों में कुश्ती की 20 स्पर्धाएं थी लेकिन नियमों के मुताबिक कोई भी देश 14 से अधिक स्पर्धा में भाग नहीं ले सकता है ऐसे में भारत ने पुरुष और महिला वर्ग के सात-सात भार वर्ग में हिस्सा लिया और सभी में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा।

अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 2016 के बाद वापसी कर रही शेरोन को श्रीलंका की विरोधी खिलाड़ी को पटखनी देने में सिर्फ 48 सेकेंड का समय लगा जबकि युवा बालियान ने बांग्लादेश और श्रीलंका के पहलवानों को हराकर सोने का तमगा हासिल किया। इससे पहले रविवार को साक्षी मलिक (62 किग्रा), रविंदर (61 किग्रा), अंशु (59 किग्रा) और पवन कुमार (86 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता था।

टॅग्स :इंडियारेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!