लाइव न्यूज़ :

प्रणति के प्रदर्शन को देखकर दुख हुआ : बचपन की कोच ने कहा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:19 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जुलाई प्रणति नायक की बचपन की कोच मिनारा बेगम ने दूसरा वॉल्ट नहीं करने के लिये अपनी शिष्या के इरादे पर सवाल उठाये जिससे वह रविवार को तोक्यो ओलंपिक की कलात्मक जिमनास्टिक्स स्पर्धा के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी।

बंगाल की 26 साल की जिमनास्ट प्रणति ने वॉल्ट में 13.466 का स्कोर बनाया। मिनारा ने प्रणति को दूसरे वॉल्ट - हैंडस्प्रिंग फारवर्ड साल्टो 360 डिग्री टर्न - नहीं कराने के लिये तोक्यो साथ जाने वाले उनके कोच लक्ष्मण मनोहर शर्मा पर नाराजगी व्यक्त की।

पिछले रियो 2016 ओलंपिक में दीपा करमाकर खेलों के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनी थीं और वह फाइनल में पदक से करीब से चूक गयी थीं। इस बार उम्मीदें प्रणति पर लगी हुई थीं।

मिनारा ने यहां पीटीआई से कहा, ‘‘प्रणति का आज सुबह तोक्यो में प्रदर्शन देखकर मेरी आंखों डबडबा गयीं। उस पर मेरी बरसों की मेहनत बेकार चली गयी। ’’

मिनारा ने कहा कि जिमनास्ट को फाइनल में पहुंचने का मौका बनाने के लिये दो वॉल्ट का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने सिर्फ सुकाहारा वॉल्ट किया और दूसरे का प्रयास भी नहीं किया। उसके टर्न भी पूरे नहीं थे, फ्लोर जंप भी स्तरीय नहीं थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसका प्रदर्शन देखकर सचमुच परेशान हो गयी। कैसे कोच (शर्मा) ने उसे ऐसा करने दिया? केवल कोच ही ऐसे फैसले ले सकता है। ’’

मिनारा ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि वह हैंड्स्प्रिंग फारवर्ड के लिये तैयार नहीं थी, वह लंबे समय से यह करती रही है। लेकिन वह प्रयास किये बिना ही वापस आ गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!