लाइव न्यूज़ :

दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार चलाकर सचिन तेंदुलकर ने की महिंद्रा समूह की तारीफ, आनंद महिंद्रा ने दी प्रतिक्रिया

By शिवेंद्र राय | Updated: February 12, 2023 21:44 IST

हैदराबाद में आयोजित की जा रही ई-फॉर्मूला कार रेस के दौरान सचिन तेंदुलकर का कार प्रेम देखने को मिला। सचिन तेंदुलकर को दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार पिनिनफेरिना बतिस्ता की सवारी करते हुए देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन तेंदुलकर ने चलाई दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कारपिनिनफेरिना बतिस्ता के फैन हुए क्रिकेट के भगवानपिनिनफेरिना बतिस्ता में सफर करना समय को चुनौती देने जैसा है- सचिन तेंदुलकर

हैदराबादहैदराबाद में ई-फॉर्मूला कार रेस का आनंद लेने पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने महिंद्रा की ओर से उतारी गई आधुनिक इलेक्ट्रिक कार पिनिनफेरिना बतिस्ता की सवारी की। इलेक्ट्रिक हाइपरकार की सवारी करने के बाद सचिन तेंदुलकर इससे खासे प्रभावित नजर आए और सोशल मीडिया पर कार की खूब तारीफ की।

रेसिंग कारों के शौकीन सचिन तेंदुलकर ने  पिनिनफेरिना बतिस्ता की तारीफ में लिखा, "पिनिनफेरिना बतिस्ता इस सवाल का सबसे अच्छा जवाब है कि क्या इलेक्ट्रिक कारें भविष्य हैं? इस कार में सवारी करना समय को चुनौती देने और भविष्य में उतरने जैसा है।" सचिन तेंदुलकर ने कार बनाने वाली कंपनी महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा और उनकी टीम की भी सराहना की।

जवाब में आनंद महिंद्रा ने कहा, "आपने ने हमें बतिस्ता के लिए एक शानदार टैगलाइन दी है। आज आपको हमारे बीच पाकर खुशी हुई।" बता दें कि भारत में पिनिनफेरिना बतिस्ता को पहली बार हैदराबाद ई-फॉर्मूला रेस के दौरान उतारा गया है।  18 करोड़ रुपये कीमत वाली पिनिनफेरिना बतिस्ता को दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार कहा जा रहा है। 

पिनिनफेरिना बतिस्ता को इटालियन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑटोमोबिली पिनिनफेरिना ने बनाया है। भारत में कंपनी ने महिंद्रा समूह के साथ करार किया है। पिनिनफेरिना बतिस्ता 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 1.86 सेकंड में व 0-200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4.75 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है। टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटा है। इतना ही नहीं बतिस्ता महज 31 मीटर में 100 किमी प्रति घंटे से 0 तक की रफ्तार कम कर सकती है।

पिनिनफेरिना ने अपनी बतिस्ता को सबसे पहले सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में पेश किया था। बतिस्ता दुनिया की सबसे तेज गति वाली रोड-लीगल वाहन होने के साथ-साथ सबसे तेज ब्रेकिंग वाली इलेक्ट्रिक कार भी है। पिनिनफेरिना ने इस इलेक्ट्रिक कार को 2019 में पेश किया था और तब से लोगो को इसके लॉन्च का इंतजार है।

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरआनंद महिंद्राMahindra & Mahindraहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!