लाइव न्यूज़ :

सबालेंका ने मैड्रिड ओपन का खिताब जीता, ज्वेरेव का फाइनल में सामना बेरेटिनी से

By भाषा | Updated: May 9, 2021 09:52 IST

Open in App

मैड्रिड, नौ मई (एपी) बेलारूस की एरिना सबालेंका ने शनिवार को यहां फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऐशलेग बार्टी को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

मांसपेशियों की चोट के कारण दो हफ्ते पहले टूर्नामेंट से हटने की सोच रही सबालेंका ने आस्ट्रेलिया की बार्टी को 6-0 3-6 6-4 से हराकर अपना 10वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता। सबालेंका का इस साल यह दूसरा खिताब है। उन्होंने अबु धाबी में सत्र का पहला टूर्नामेंट भी जीता था।

रविवार को होने वाले पुरुष एकल फाइनल में 2018 के चैंपियन एलेक्सांद्र ज्वेरेव का सामना आठवें वरीय मातियो बेरेटिनी से होगा।

सबालेंका ने इस जीत के साथ बार्टी के हाथों स्टुटगार्ट ओपन के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। इस खिताबी जीत से सबालेंका अगले हफ्ते जारी होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगी।

बार्टी के खिलाफ जर्मनी में फाइनल में शिकस्त के दौरान सबालेंका की मांसपेशियों में चोट लगी थी।

पुरुष सेमीफाइनल में ज्वेरेव ने डोमीनिक थीम को 6-3 6-4 से हराकर एक बार फिर मैड्रिड ओपन के फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना 10वें नंबर के खिलाड़ी बेरेटिनी से होगा जिन्होंने कास्पर रुड को 6-4 6-4 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!