डोपिंग के लिए तोक्यो ओलंपिक से डिस्क्वालीफाई होने वाले पहले खिलाड़ी बने रूस के इगोर पोलियांस्की

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:14 IST2021-10-21T21:14:10+5:302021-10-21T21:14:10+5:30

Russia's Igor Poliansky becomes first player to be disqualified from Tokyo Olympics for doping | डोपिंग के लिए तोक्यो ओलंपिक से डिस्क्वालीफाई होने वाले पहले खिलाड़ी बने रूस के इगोर पोलियांस्की

डोपिंग के लिए तोक्यो ओलंपिक से डिस्क्वालीफाई होने वाले पहले खिलाड़ी बने रूस के इगोर पोलियांस्की

लुसाने, 21 अक्टूबर (एपी) डोपिंग के लिए तोक्यो ओलंपिक से औपचारिक रूप से डिस्क्वालीफाई होने वाले पहले खिलाड़ी रूस के इगोर पोलियांस्की पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है। विश्व ट्रायथलन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पोलियांस्की ने ओलंपिक से पहले शक्तिवर्धक हारमोन ईपीओ के जरिए डोपिंग की बात स्वीकार की है और उन तक 2024 पेरिस खेलों तक प्रतिबंध लगाया गया है।

विश्व ट्रायथलन ने कहा कि पोलियांस्की ने तोक्यो में स्पर्धा पेश करने से पांच दिन पहले रूस के व्लादिवोस्तोक में ट्रेनिंग शिविर के दौरान लिए गए नमूने के पॉजिटिव आने का विरोध नहीं किया है।

पुरुष रेस में पोलियांस्की 43वें स्थान पर रहे थे और वह मिश्रित रिले में 14वें स्थान पर रही रूस ओलंपिक समिति की चार सदस्यीय टीम का हिस्सा थे। वह 2016 रियो डि जिनेरियो ओलंपिक में 31वें स्थान पर रहे थे।

विश्व ट्रायथलन ने बताया कि पोलियांस्की और उनकी रूस की टीम की डिस्क्वालीफाई किया गया है और उनके तोक्यो ओलंपिक के नतीजे को हटा दिया गया है।

पोलियांस्की के आरोप स्वीकार करने के कारण विश्व ट्रायथलन पंचाट ने उनके चार साल के प्रतिबंध की संभावित सजा में एक साल की कटौती की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia's Igor Poliansky becomes first player to be disqualified from Tokyo Olympics for doping

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे