लाइव न्यूज़ :

रूसी खिलाड़ियों ने साबित किया वे डोपिंग के बिना भी जीत सकते हैं : आरओसी प्रमुख

By भाषा | Updated: August 1, 2021 16:05 IST

Open in App

तोक्यो, एक अगस्त (एपी) रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) ने कहा कि उनकी टीम द्वारा तोक्यो खेलों में जीते गये पदक उन आलोचकों के लिये करारा जवाब है जिन्होंने सवाल उठाये थे कि डोपिंग प्रकरण के बाद रूसी खिलाड़ियों को हिस्सा क्यों लेने दिया जा रहा है।

स्टानिस्लाव पोजदन्याकोव ने रविवार को मीडिया से कहा कि आलोचकों का मानना था कि हमारे खिलाड़ी डोपिंग के बिना हिस्सा नहीं सकते लेकिन तोक्यो में रूसी खिलाड़ियों ने अपने शब्दों से नहीं बल्कि नतीजों और अपने काम से इसे गलत साबित कर दिया।

रूस के खिलाड़ियों ने अब तक 11 स्वर्ण सहित कुल 39 पदक जीत लिये हैं।

रूस के खिलाड़ी तोक्यो में आरओसी बैनर के अंतर्गत खेल रहे हैं जिसमें ओलंपिक और खेल की अन्य ब।ड़ी प्रतियोगिताओं में देश के नाम, ध्वज और राष्ट्रगान के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है।

विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी ने पाया था कि मास्को में डोपिंग जांच प्रयोगशाला के डाटा में रूस के राज्य प्रायोजित डोपिंग कार्यक्रम के तहत छेड़छाड़ की गयी थी जिसके बाद रूस पर ओलंपिक या किसी अन्य बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!