रूस की ओलंपिक तीरंदाज तोक्यो की गर्मी में बेहोश हुई

By भाषा | Updated: July 23, 2021 14:57 IST2021-07-23T14:57:21+5:302021-07-23T14:57:21+5:30

Russian Olympic archer faints in Tokyo heat | रूस की ओलंपिक तीरंदाज तोक्यो की गर्मी में बेहोश हुई

रूस की ओलंपिक तीरंदाज तोक्यो की गर्मी में बेहोश हुई

तोक्यो, 23 जुलाई (एपी) रूसी तीरंदाज स्वेतलाना गोम्बोएवा शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक में प्रतियोगिता के दौरान भीषण गर्मी में बेहोश हो गयी।

  रूसी ओलंपिक समिति द्वारा जारी बयान में कोच स्टानिस्लाव पोपोव ने कहा कि क्वालीफाइंग दौर पूरा करने के तुरंत बाद गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गयी। इसके बाद चिकित्सा कर्मचारियों ने उनकी मदद की।

रूस के कोच ने कहा, ‘‘ मेरे सामने पहली बार ऐसा कुछ हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे पहले  व्लादिवोस्तोक में जहां हम अभ्यास कर रहे थे वहां भी ऐसी ही गर्मी थी लेकिन यहां नमी बहुत ज्यादा है।’’

टीम की उनकी साथी केन्सिया पेरोवा ने कहा कि वह एक अन्य खिलाड़ी के साथ अपने नतीजे पर चर्चा कर रही थीं जब उन्हें पता चला कि गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गयी थी।

पेरोवा ने कहा, ‘‘ यह शायद हीटस्ट्रोक (लू लगने जैसी स्थिति) के कारण हुआ।’’

गोम्बोएवा शुक्रवार को 64 महिला तीरंदाजों के क्वालीफिकेशन में 45वें स्थान पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russian Olympic archer faints in Tokyo heat

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे