लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में नए नाम के साथ उतरेगा रूस

By भाषा | Updated: July 18, 2021 21:08 IST

Open in App

तोक्यो, 18 जुलाई (एपी) खेलों में सबसे लंबे डोपिंग विवाद के बाद रूस तोक्यो ओलंपिक में एक और नए नाम के साथ प्रतिस्पर्धा पेश करेगा।

पदक वितरण समारोह के दौरान किसी पोडियम के ऊपर रूस का ध्वज नजर नहीं आएगा लेकिन खिलाड़ियों की पोशाकों पर राष्ट्रीय रंगों का इस्तेमाल हो सकता है।

पुराने और नए डोपिंग मामलों की अब भी टीम पर छाया है। पिछले वर्षों के मामलों के लिए तोक्यो खेलों की टीम में शामिल दो तैराकों को निलंबित किया गया है और दो रोइंग खिलाड़ी पिछले महीने पॉजिटिव पाए गए।

इस बार टीम रूस और ‘ओलंपिक एथलीट आफ रूस’ के नाम से नहीं उतरेगी। टीम इस बार रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के नाम से उतरेगी।

खिलाड़ी आधिकारिक रूप से अपने देश नहीं बल्कि आरओसी का प्रतिनिधित्व करेंगे और रूस के नाम, ध्वज और राष्ट्रगान पर प्रतिबंध होगा। आलोचकों का हालांकि कहना है कि रूस की टीमें जब राष्ट्रीय रंगों की पोशाकों के साथ उतरेंगी तो अंतर पहचानना बेहद मुश्किल होगा।

रूस के खिलाड़ियों पर पोशाकों पर लाल, सफेद और नीले रंग का इस्तेमाल होगा लेकिन राष्ट्रध्वज और रूस नाम नहीं लिखा होगा। इसके अलावा कोई और राष्ट्रीय प्रतीक भी नहीं होगा। कलात्मक तैराकी टीम ने कहा कि उन्हें ऐसी पोशाक पहनने से रोका गया जिस पर भालू की तस्वीर बनी थी।

अधिकारिक ओलंपिक कागजातों और टीवी ग्राफिक्स पर भी रूस की टीमों के नतीजों को ‘आरओसी’ के रूप में दिखाया जाएगा लेकिन रूस ओलंपिक समिति के पूरे नाम का जिक्र नहीं होगा। स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए राष्ट्रगीत की जगह रूस के संगीतकार चेकोवस्की का संगीत बजाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

भारतरघुनाथ धोंडो कर्वे, ध्यास पर्व और डेढ़ सौ करोड़ हो गए हम

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

ज़रा हटकेYear Ender 2025: मोनालिसा से लेकर Waah Shampy Waah तक..., इस साल इन वायरल ट्रेड ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!