लाइव न्यूज़ :

रूबलेव, शापोवालोव सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: October 28, 2021 11:18 IST

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, 28 अक्टूबर (एपी) स्थानीय खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन आंद्रे रूबलेव और दूसरी वरीयता प्राप्त डेनिस शापोवालोव ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके सेंट पीटर्सबर्ग ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

रूबलेव ने सभी सात ब्रेक प्वाइंट बचाकर बेलारूस के इलिया इवाश्का को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया जबकि कनाडाई खिलाड़ी शापोवालोव को पाब्लो एंडुजार पर 2-6, 6-3, 6-0 से जीत के लिये तीन सेट तक जूझना पड़ा।

शापोवालोव क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के यान लेनार्ड स्ट्रफ से भिड़ेंगे जिन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र बुबलिक को 6-4, 6-3 से हराया।

रूस के कारेन खाचानोव और क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने भी बुधवार को जीत दर्ज की और दूसरे दौर में वे आमने सामने होंगे। खाचानोव ने फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को 6-3, 6-3 से और सिलिच ने स्पेनिश खिलाड़ी अल्बर्ट रामोस-विनोलस को 6-2, 6-3 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!