लाइव न्यूज़ :

आरएसपीबी और एसएससीबी का दबदबा, अमित ने कांसा जीता

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:41 IST

Open in App

नोएडा, 23 जनवरी राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में तीन बार के स्वर्ण पदकधारी अमित धनखड़ को शनिवार को यहां 65वीं पुरूष फ्रीस्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में कुल छह पदक से शानदार रिकार्ड रखने वाले अमित दो दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें 74 किग्रा में कांस्य पदक मिला।

पहले दिन पांच वजन वर्गों - 57 किग्रा, 61 किग्रा, 74 किग्रा, 92 किग्रा और 125 किग्रा - के मुकाबले खेले गये।

सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के पंकज ने 57 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि हरियाणा के अमन ने रजत और दिल्ली के राहुल और हरियाणा के शुभम ने कांसा अपने नाम किया।

वहीं 61 किग्रा में एसएससीबी के रविंदर ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के सूरज ने रजत जबकि रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के नवीन और एसएससीबी के सोनबा तानाजी ने कांस्य पदक जीता।

पंजाब के संदीप सिंह ने 74 किग्रा में पहला स्थान हासिल किया। आरएसपीबी के जितेंदर ने रजत पदक प्राप्त किया।

आरएसपीबी के प्रवीण ने 92 किग्रा का स्वर्ण जीता और 125 किग्रा वर्ग का स्वर्ण आरएसपीबी के सुमित ने अपने नाम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!