लाइव न्यूज़ :

आईडब्ल्यूएल क्लबों में 60,000 रूपये का वेतन बहुत कम है : बेमबेम देवी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर पद्म श्री से सम्मानित की जाने वाली पहली महिला फुटबॉलर बेमबेम देवी ने शुक्रवार को साथी खिलाड़ियों की वित्तीय दुर्दशा पर निराशा व्यक्त की और कॉरपोरेट जगत से और अधिक क्लबों तथा टूर्नामेंट का प्रायोजन करने की मांग की।

वर्ष 1995 से 2016 तक भारत के लिये 85 मैच खेलने वाली बेमबेम देवी ने कहा कि अगर बड़ी कंपनियां क्लबों और टूर्नामेंट के प्रायोजन के लिये आगे आयेंगी तो महिला खिलाड़ियों को अच्छा वेतन मिलना शुरू हो जायेगा और उनका भी पुरूष खिलाड़ियों की तरह ही फुटबॉल में करियर बन सकता है।

अपने 21 साल के करियर के दौरान राष्ट्रीय टीम की कप्तान रहीं 41 वर्षीय देवी ने कहा, ‘‘हितधारकों, विशेषकर निजी कंपनियों को महिलाओं के फुटबॉल में ज्यादा दिलचस्पी लेनी चाहिए ताकि महिलाओं को भी पुरूषों की तरह इस खेल में करियर बनाने के लिये प्रेरित किया जा सके। ’’

उन्होंने ‘वर्चुअल’ प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘महिला खिलाड़ियों को इंडियन वुमैन लीग (आईडब्ल्यूएल) में क्लब के लिये खेलते हुए अच्छा पैसा नहीं मिलता। वे (क्लब के मालिक) हमेशा खिलाड़ियों को कम राशि जैसे 50,000 या 60,000 रूपये लेने के लिये कहते हैं। यह राशि वास्तव में बहुत कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!