लाइव न्यूज़ :

रूट ने यॉर्कशर में नस्लवाद नहीं महसूस करने की बात दोहरायी, रफीक के संपर्क में हैं

By भाषा | Updated: November 29, 2021 22:21 IST

Open in App

ब्रिस्बेन, 29 नवंबर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने सोमवार को दोहराया कि उन्होंने यॉर्कशर में नस्लवाद की किसी घटना को महसूस नहीं किया है, लेकिन वह इसका आरोप लगाने वाले अजीम रफीक के संपर्क में हैं।

रफीक ने हाल ही में संसदीय समिति के समक्ष पेश होकर उनके साथ हुए भेदभाव के बारे में गवाही दी थी।

यहां मीडिया को संबोधित करते हुए रूट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला के बाद रफीक के साथ इस मुद्दे पर चर्चा होगी।

रूट ने कहा, ‘‘ हमने हाल ही में कुछ संदेशों का आदान-प्रदान किया है। मुझे उम्मीद है कि जब हम इस दौरे को खत्म करेंगे तो साथ बैठकर इस पूरी स्थिति के बारे में बात करने का अवसर मिलेगा। ’’

रूट हालांकि पहले के दावे पर कायम रहे कि उन्होंने रफीक के साथ कभी कोई नस्लवादी व्यवहार होता नहीं देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मैंने जो पहले कहा, मैं उस पर कायम हूं।’’

रूट ने कहा, ‘‘ मुझे उन घटनाओं के बारे में नहीं पता है। यह एक ऐसा मामला है जिससे हम सभी को सीखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!