अभी कई वर्षों तक खेलना चाहते हैं रोनाल्डो

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:36 IST2020-12-30T19:36:44+5:302020-12-30T19:36:44+5:30

Ronaldo wants to play for many years now | अभी कई वर्षों तक खेलना चाहते हैं रोनाल्डो

अभी कई वर्षों तक खेलना चाहते हैं रोनाल्डो

तूरिन, 30 दिसंबर (एपी) स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फरवरी में 36 साल के हो जाएंगे लेकिन उनका संन्यास लेने या मैचों की संख्या कम करने का कोई इरादा नहीं है।

युवेंटस और पुर्तगाल के इस स्टार ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं अब भी बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं फुर्तीला हूं और अपनी जिंदगी के अच्छे दौर में हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अधिक से अधिक वर्षों तक खेलने की उम्मीद है लेकिन भविष्य के गर्त में क्या छिपा है कोई नहीं जानता। ’’

इस स्टार स्ट्राइकर को अभी युवेंटस के साथ एक और सत्र बिताना है। उनका अनुबंध 2022 में समाप्त होगा और वह तब भी संन्यास पर विचार नहीं करेंगे।

रोनाल्डो ने कहा, ‘‘अगर आप खेलने के लिये प्रेरित महसूस करते हैं तो यह मायने नहीं रखता। क्रिस्टियानो अब अच्छा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं युवाओं से बात करता हूं तो उन्हें यही सलाह देता हूं कि अभी इस पल का पूरा आनंद लो क्योंकि हम नहीं जानते कि कल क्या होगा। आपके साथ, आपके परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ronaldo wants to play for many years now

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे