लाइव न्यूज़ :

अब्राहम के दो गोल से रोमा ने अटलांटा को 4-1 से हराया

By भाषा | Updated: December 19, 2021 14:47 IST

Open in App

मिलान, 19 दिसंबर (एपी) टैमी अब्राहम के दो गोल की बदौलत शनिवार को रोमा ने अटलांटा को 4-1 से हराकर मौजूदा सत्र में सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट की शीर्ष टीम के खिलाफ पहली जीत दर्ज की।

अब्राहम ने अपना पहला गोल मैच में एक मिनट पूरा होने से पहले दागा जिसके बाद निकोलो जेनियोलो (27वें मिनट) ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

रोमा के ब्रायन क्रिस्टेंटे ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में आत्मघाती गोल दागा जिससे स्कोर 2-1 हो गया।

क्रिस स्मॉलिंग (72वें मिनट) और अब्राहम (82वें) ने इसके बाद एक-एक गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से रोमा की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वह चौथे स्थान पर चल रहे नापोली से पांच अंक जबकि तीसरे स्थान पर चल रहे अटलांटा से छह अंक पीछे है। शीर्ष पर चल रहा इंटर मिलान अटलांटा से छह अंक आगे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!