लाइव न्यूज़ :

रोहित ने नटराजन और अन्य गेंदबाजों की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:31 IST

Open in App

ब्रिसबेन, 16 जनवरी भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा थांगारासु नटराजन के ‘मजबूत व्यक्तित्व’ से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि तमिलनाडु का बायें हाथ का यह गेंदबाज शीर्ष स्तर पर सफलता हासिल करने की भूख की बदौलत अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा।

नटराजन टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर आये थे। उन्होंने गेंदबाज मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और शारदुल ठाकुर के साथ मिलकर आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 369 रन पर समेट दिया और रोहित के अनुसार यह किसी उपलब्धि से कम नहीं।

रोहित ने पदार्पण करने वाले नटराजन (78 रन देकर तीन विकेट) के बारे में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो नटराजन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। देश के बाहर (अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में) वह पहली बार खेल रहा है और इतने अपार अनुभवी बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर रहा था, यह इतना आसान नहीं था और वह कोई दबाव में भी नहीं था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहली गेंद से ही, वह अच्छा था। उसने संयम दिखाया, वह मजबूत व्यक्तित्व का खिलाड़ी है जो ज्यादा बोलता नहीं लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह मजबूत व्यक्तित्व वाला खिलाड़ी है। वह टीम और खुद के लिये अच्छा करना चाहता है। वह यहां बना रहेगा। ’’

रोहित ने कहा कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का मिलाकर अनुभव चार टेस्ट मैचों का था, जिसे देखते हुए बल्लेबाजी के मुफीद विकेट पर आस्ट्रेलिया को इतने रन पर समेटने में उनकी तारीफ की जानी चाहिए।

रोहित ने कहा, ‘‘इनमें से ज्यादा गेंदबाज पहली बार आस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं। सिराज ने दो मैच खेले हैं और सैनी सिडनी में खेला था। निश्चित रूप से इनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने काफी अनुशासन दिखाया और अगर मुझे इन गेंदबाजों के प्रदर्शन का आकलन करना हो तो मैं कहूंगा कि उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की। यह अब भी अच्छी पिच है। यह उनके लिये शानदार अनुभव है जिसमें उन्होंने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को गेंदबाजी करके खुद को परखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!