लाइव न्यूज़ :

रोहित मोर जीते, एशियाई चैम्पियन संजीत को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बाय

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:33 IST

Open in App

बेलग्रेड, 25 अक्टूबर पदार्पण कर रहे रोहित मोर (57 किलो) ने एआईबीए पुरूष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत को विजयी शुरुआत दिलाई जबकि एशियाई चैम्पियन संजीत (92 किलो) और सचिन कुमार (80 किलो) को सोमवार को घोषित ड्रॉ में पहले दौर में बाय मिला है।

रोहित ने इक्वाडोर के जीन सेइसेडो को पहले दौर के एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर विजयी शुरुआत की। वह अगले दौर में बोस्निया एवं हर्जेगोविना के एलेन रहीमिच से भिड़ेंगे।

सचिन 30 अक्टूबर को दूसरे दौर में अमेरिका के रॉबी गोंजालेस से खेलेंगे । वहीं संजीत का सामना 29 अक्टूबर को रूस के आंद्रे स्तोत्स्की से होगा ।

चैम्पियनशिप में 100 से अधिक देशों के 600 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं । कई वर्गों में तो क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के लिये तीन मुकाबले जीतने होंगे । पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा (63 . 5 किलो) को भी ऐसा ही वर्ग मिला है ।

थापा पहले दौर में कीनिया के विक्टर ओ नियाडेरा से खेलेंगे । एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (51 किलो) का सामना किर्गीस्तान के अजात उसेनालीव से होगा ।

पहली बार खेल रहे गोविंद सहानी (48 किलो) की टक्कर इक्वाडोर के बिली जोओ ओर्तिज से होगी ।

आकाश कुमार 54 किलोवर्ग में जर्मनी के उमर सालाह से खेलेंगे । आकाश 67 किलो में तुर्की के फुरकान एडम से खेलेंगे ।

वरिंदर सिंह (60 किलो) का सामना बुधवार को आर्मेनिया के कारेन टी से होगा जबकि निशात देत (71 किलो) की टक्कर हंगरी के लाज्लो कोजाक से होगी । लक्ष्य चाहर (86 किलो) का सामना कोरिया के किम हियोंगक्यू से होगा ।

सुमित (75 किलो) मंगलवार को जमैका के डामोन ओनील से खेलेंगे । प्लस 92 किलो में नरेंदर का सामना पोलैंड के ओस्कार सफारियान से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!