लाइव न्यूज़ :

रोहित पिछले काफी समय से चीजों को देख रहे है: कोहली

By भाषा | Updated: November 8, 2021 20:36 IST

Open in App

दुबई, आठ नवंबर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को रोहित शर्मा को टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तानी के लिए अपना उत्तराधिकारी बनाने की लगभग पुष्टि करते हुए कहा कि यह सीनियर सलामी बल्लेबाज ‘कुछ समय से चीजों को देख रहा है’।

सीमित ओवरों के प्रारूप में कोहली के उत्तराधिकारी रोहित 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला से टीम की कमान संभाल सकते हैं।

टी20 प्रारूप में भारतीय कप्तान के तौर पर आईसीसी विश्व कप के सुपर 12 चरण में नामीबिया के खिलाफ आखिरी बार मैदान पर उतरे कोहली ने टॉस के बाद कहा, ‘‘टीम ने जिस तरह से खेला है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। अब मुझे लगता है कि इस टीम को आगे बढ़ाने के लिए दूसरों को जिम्मेदारी देने का समय आ गया है। जाहिर तौर पर रोहित यहां हैं और वह कुछ समय से चीजों को देख रहे हैं।’’

कोहली ने कहा कि देश की टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है।उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिए यह (टीम का नेतृत्व करना) सम्मान की बात है, मुझे मौका दिया गया और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की। लेकिन यह दूसरों के लिए जगह बनाने और आगे बढ़ने के बारे में है।’’

कप्तान के तौर पर कोहली के आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा यह रवि शास्त्री और कोचिंग दल के अन्य सदस्यों का यह आखिरी मुकाबला है।

कोहली ने इस विश्व कप के शुरू होने से पहले टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी भी छोड़ दी है।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह सुपरस्टार बल्लेबाज निकट भविष्य में एकदिवसीय टीम का नेतृत्व करना भी छोड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!