लाइव न्यूज़ :

रोहित 65 किग्रा वर्ग में नये राष्ट्रीय चैम्पियन, प्रवीण चाहर 86 किग्रा के विजेता बने

By भाषा | Updated: January 24, 2021 19:11 IST

Open in App

नोएडा, 24 जनवरी हरियाणा के रोहित पुरुषों की फ्रीस्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के 65 किलोग्राम वर्ग में चैंपियन बने जबकि रविवार को यहां संपन्न हुई प्रतियोगिता के 86 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के प्रवीण चाहर ने खिताब जीता।

तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा) और दीपक पूनिया (86 किग्रा) ने नोएडा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लिया था।

रोहित ने अपने भारवर्ग में श्रवण (रजत पदक विजेता) को पछाड़ कर स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि अमित और अनुज को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

रेलवे के विशाल कालीरमन 70 किलोग्राम में अपनी ही टीम के प्रवीण को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसमें करण और सुशील को कांस्य पदक मिला।

राहुल राठी 79 किलोग्राम वर्ग में शीर्ष पर रहे जबकि रेलवे के उनके साथी खिलाड़ी ने रजत पदक हासिल किया। सेना के गुरूदेव गुलिया और प्रदीप ने कांस्य पदक हासिल किया।

दिल्ली के प्रवीण चाहर 86 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र के वेटल पर भारी पड़े। रेलवे के दीपक और सेना के संजीत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

रेलवे के सत्यव्रत कादियान ने सेना के मोनू को पछाड़ कर 97 किग्रा का पीला तमगा हासिल किया जबकि इस भारवर्ग में हरियाणा के सुमित गुलिया और दिल्ली के आशीष को कांस्य पदक मिला।

रेलवे ने 192 अंक के साथ टीम चैम्पियनशिप हासिल किया जबकि सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) 162 अंक के साथ दूसरे और हरियाण (138) तीसरे स्थान पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!