लाइव न्यूज़ :

रीजीजू की बैडमिंटन कोच मैथियास बो को सलाह, अपने पेशेवर कर्तव्यों तक सीमित रहो

By भाषा | Updated: March 5, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च विदेशी बैडमिंटन कोच मैथियोस बो के अपनी महिला मित्र तापसी पन्नू के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों के संदर्भ में की गयी टिप्पणी पर खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डेनमार्क के इस खिलाड़ी को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर के मसलों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने पेशेवर कर्तव्यों पर ध्यान देने को कहा।

बो ने गुरुवार को रीजीजू से पन्नू की मदद करने का आग्रह किया था जिनके ठिकानों पर कथित कर चोरी के मामले में आयकर विभाग ने छापे मारे थे।

डेनमार्क का यह पूर्व खिलाड़ी अभी स्विस ओपन के लिये भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ स्विट्जरलैंड में है। उन्होंने पन्नू और उनके परिवार की मदद के लिये ट्विटर पर रीजीजू से मदद मांगी थी।

रीजीजू ने शुक्रवार को इसका जवाब दिया और कहा कि वह अपने पेशेवर कर्तव्यों पर ध्यान दें क्योंकि यह मसला उनके कार्यक्षेत्र से नहीं जुड़ा है।

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘कानून सर्वोपरि है और हमें उसका पालन करना चाहिए। संबंधित मसला आपके और मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। हमें भारतीय खेलों के सर्वश्रेष्ठ हित में अपने पेशेवर कर्तव्यों पर ध्यान देना चाहिए। ’’

आयकर विभाग ने बुधवार को फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, पन्नू और विकास बहल के मुंबई स्थित आवासों पर छापे मारे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!