लाइव न्यूज़ :

रीजीजू ने प्रयोगशाला में डोप जांच के दौरान इस्तेमाल के लिये ‘रैफरेंस’ पदार्थ लांच किया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने डोपिंग रोधी प्रयोगशाला में रासायनिक जांच के दौरान इस्तेमाल के लिये गुरूवार को एक नया ‘रैफरेंस’ पदार्थ (आरएम) लांच किया जिसे राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला (एनडीटीएल) द्वारा गुवाहाटी के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एवं रिसर्च (एनआईपीईआर) के साथ मिलकर बनाया जायेगा।

आरएम का इस्तेमाल डोप जांच में गुणवत्ता के लिये अनिवार्य रूप से किया जाता है इसलिये दुनिया भर में खेलों में डोप जांच में इनकी उपलब्धता बहुत अहम होती है।

एनडीटीएल द्वारा इस रैफरेंस पदार्थ की पहचान विश्व भर में दुर्लभ उपलब्ध पदार्थ के रूप में की गयी है जिससे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की सभी मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में डोपिंग रोधी उपायों को मजबूत करने में इस्तेमाल किया जायेगा।

एनडीटीएल और एनआईपीईआर के बीच समझौते पत्र पर हस्ताक्षर अगस्त 2020 में किये गये थे जिसने 20 दुर्लभ उपलब्ध आरएम को तीन साल के लिये बनाने का प्रस्ताव दिया था।

रीजीजू ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह हम सभी के लिये विशेष पल है। यह पदार्थ बहुत छोटा है लेकिन इसका प्रभाव काफी बड़ा है। खेल भावना का मतलब है कि साफ सुथरे खेल जिसमें कोई धोखाधड़ी नहीं हो। मैं एनडीटीएल और एनआईपीईआर में सभी वैज्ञानिकों को 20 रैफरेंस पदार्थों में से एक को बनाने के लिये बधाई देना चाहूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!