रीजीजू ने असम में साइ ट्रेनिंग केंद्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:25 IST2021-01-30T20:25:25+5:302021-01-30T20:25:25+5:30

Rijiju inaugurates Sai training center in Assam | रीजीजू ने असम में साइ ट्रेनिंग केंद्र का उद्घाटन किया

रीजीजू ने असम में साइ ट्रेनिंग केंद्र का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली, 30 जनवरी केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की मौजूदगी में राज्य के उत्तर लखीमपुर नगर के सोलाल गांव में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के नए ट्रेनिंग केंद्र (एसटीसी) का उद्घाटन किया।

ट्रेनिंग केंद्र में खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल और कई खेलों के इंडोर हॉल की व्यवस्था होगी। हॉस्टल में 70 खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होगी जिसमें लड़कियों को रिहायशी आधार और लड़कों को डे-बोर्डिंग के आधार पर रहने की सुविधा मिलेगी।

शुरुआत में इस केंद्र में भारोत्तोलन और मुक्केबाजी के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर सोनोवाल ने फिट इंडिया फिटनेस प्रोटोकॉल को भी लांच किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rijiju inaugurates Sai training center in Assam

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे