रीजीजू ने चोटिल धाविका हिमा दास को ढाढ़स बंधाया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:09 IST2021-06-30T18:09:57+5:302021-06-30T18:09:57+5:30

Rijiju consoles injured runner Hima Das | रीजीजू ने चोटिल धाविका हिमा दास को ढाढ़स बंधाया

रीजीजू ने चोटिल धाविका हिमा दास को ढाढ़स बंधाया

नयी दिल्ली, 30 जून खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने फर्राटा धाविका हिमा दास को ढाढ़स बंधाया जिनका चोटिल होने के कारण तोक्यो ओलंपिक से बाहर होना तय है।

इक्कीस वर्षीय हिमा पटियाला में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान शनिवार को चोटिल हो गयी थी। वह चोट के कारण 100 मीटर और 4x100 मीटर रिले फाइनल से बाहर हो गयी थी।

पूरी तरह से फिट नहीं होने के बावजूद मंगलवार को उन्होंने 200 मीटर फाइनल में भाग लिया लेकिन पांचवें स्थान पर रही और तोक्यो ओलंपिक की दौड़ से बाहर हो गयी।

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘चोटें खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होती हैं। मैंने हिमा दास से बात की और उससे कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक से बाहर होने पर हिम्मत नहीं हारे तथा एशियाई खेल 2022, राष्ट्रमंडल खेल 2022 और पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारी करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rijiju consoles injured runner Hima Das

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे