लाइव न्यूज़ :

रीजीजू ने दिवंगत हॉकी दिग्गजों के परिवारों को पांच पांच लाख रूपये देने का ऐलान किया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह और एम के कौशिक के परिवारों को पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है ।

कौशिक और सिंह दोनों 1980 की मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य थे।

रीजीजू ने ट्वीट किया ,‘‘हमने दो हॉकी दिग्गजों को कोरोना के कारण खो दिया । भारतीय खेलों में कौशिक जी और रविंदर पाल सिंह जी के योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा ।’

उन्होंने कहा ,‘‘सहायता के तौर पर खेल मंत्रालय उनके शोकाकुल परिवार को सहायता के तौर पर पांच पांच लाख रूपये देगा । दुख की इस बेला में हम उनके साथ है ।’’

60 वर्ष के सिंह का दो सप्ताह कोरोना से जूझने के बाद लखनऊ में निधन हो गया । वहीं 66 वर्ष के कौशिक ने तीन सप्ताह जूझने के बाद दम तोड़ दिया ।

कौशिक सीनियर महिला और पुरूष टीमों के कोच भी थे ।उनकी कोचिंग में दोनों टीमों ने एशियाई खेलों में पदक जीते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!