लाइव न्यूज़ :

ऋचा घोष और पूजा वस्त्राकर का प्रदर्शन भारत के लिये सकारात्मक चीज : हरमनप्रीत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 18:32 IST

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 10 अक्टूबर भारतीय महिला टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ऋचा घोष और पूजा वस्त्राकर का प्रदर्शन बहुप्रारूपीय श्रृंखला में भारत के लिये सकारात्मक चीज रही जिसमें उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम से 5-11 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने दोनों वनडे और टी20 श्रृंखला क्रमश: 1-2 और 0-2 से गंवा दीं जिसमें एक टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘ नतीजा हमारे पक्ष में नहीं था लेकिन हमारे पास अच्छी खिलाड़ी हैं जैसे पूजा वस्त्राकर और ऋचा घोष। इसलिये हम इससे काफी सकारात्मक चीज ले सकते हैं कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सहयोगी स्टाफ का शुक्रिया जिन्होंने हमारी काफी मदद की। ’’

हरमनप्रीत सात अन्य खिलाड़ियों के साथ महिलाओं की बिग बैश लीग में खेलेंगी और भारतीय कप्तान ने इसे सभी खिलाड़ियों के लिये अच्छा मौका करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के लिये मैं बहुत उत्साहित हूं। यह हम सभी के लिये बतौर टीम आगे बढ़ने का अच्छा मौका है। अगर हम अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले ज्यादा मैच खेलेंगे तो इससे हमें मदद मिलेगी। ’’

वहीं सदर्न स्टार्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा, ‘‘हम जानते थे कि भारत वापसी करेगा। यह शानदार श्रृंखला रही, दोनों टीमों में लय थी। भारत ने हमारी सचमुच परीक्षा ली और हमें कड़ी चुनौती दी। ’’

 ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहीं तहलिया मैकग्रा ने कहा, ‘‘श्रृंखला का हिस्सा होना शानदार रहा, मैं फिर से ऑस्ट्रेलियाई जर्सी पहनना पसंद करूंगी। मैं इस स्तर पर टी20 नहीं खेली थी लेकिन बल्लेबाजी तो बल्लेबाजी है, बस गेंद देखकर हिट करो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!