लाइव न्यूज़ :

कुआद्रात को हटाया, लेकिन बेंगलुरू एफसी के सामने समस्यायें बरकरार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:51 IST

Open in App

पणजी, आठ जनवरी बेंगलुरू एफसी ने लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भले ही कोच कार्लेस कुआद्रात को हटा दिया हो लेकिन उसके सामने समस्याओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है जिसमें खिलाड़ियों का चोटिल होना भी शामिल है।

पूर्व इंडियन सुपर लीग चैम्पियन बेंगलुरू एफसी (बीएफसी) ने बुधवार को स्पेनिश कोच से अलग होने का फैसला किया जबकि कुआद्रात ने ही उन्हें खिताब दिलाया था।

अंतरिम कोच नौशाद मूसा उनकी जगह लेंगे।

प्रबंधन ने यह फैसला मुंबई एफसी सिटी से मिली 1-3 की हार के बाद किया। इससे बेंगलुरू एफसी को अपने इतिहास में पहली बार लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

टीम का लेफ्ट बैक आशिक कुरूनियन चोटिल हो गये, जिससे उसका डिफेंस और खराब हो गया।

अब टीम शनिवार को एससी ईस्ट बंगाल से भिड़ेगी लेकिन उसके पास इन समस्याओं का निपटारा करने के लिये समय नहीं होगा। अगर उन्हें प्ले आफ की दौड़ में खुद को बनाये रखना है तो उन्हें कोई न कोई हल निकालना ही होगा। कप्तान सुनील छेत्री पर ही हमेशा की तरह जिम्मेदारी होगी। पिछले सत्र की तरह यह करिश्माई स्ट्राइकर बेंगलुरू का शीर्ष स्कोरर बना हुआ है जिन्होंने अभी तक चार गोल किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!