लाइव न्यूज़ :

शरणार्थी ओलंपिक दल के प्रमुख तेगला लोरूपे कोविड-19 जांच में पॉजिटिव: सूत्र

By भाषा | Updated: July 18, 2021 15:58 IST

Open in App

तोक्यो, 18 जुलाई (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की शरणार्थी ओलंपिक टीम के मिशन प्रमुख एवं लंबी दूरी के पूर्व धावक तेगला लोरूपे कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये है। उनकी इस स्थिति की खबर रखने वाले दो लोगों ने द एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी।

शरणार्थी टीम का शिविर कतर के दोहा में है और दल के तोक्यो रवाना होने से पहले हुए परीक्षण में लोरूपे का नतीजा पॉजिटिव आया है।

टीम ने लोरूपे के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद तोक्यो में अपने आगमन में विलंब कर दिया है।   शुक्रवार से शुरू होने वाले ओलंपिक के लिए टीम के सदस्यों के अगले कुछ दिनों में प्रस्थान शुरू होने की उम्मीद है।  इस बात की संभावना है कि लोरूपे दल के साथ यात्रा नहीं करेंगे।

सूत्रों के गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि वे चिकित्सा जानकारी साझा करने के लिए अधिकृत नहीं है।

आईओसी ने कुछ दिन पहले एक बयान जारी कर कहा कि शरणार्थी दल का एक अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित है। उन्होंने हालांकि किसी नाम का खुलासा नहीं किया था। आईओसी ने बताया था कि  दोहा में 26 खिलाड़ियों और अन्य अधिकारियों के जांच का नतीजा नेगेटिव आया हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!