लाइव न्यूज़ :

उल्लंघन पर जीवन भर के लिये बाहर कर दिया जाएगा रेफरी और जजों को : एआईबीए अध्यक्ष

By भाषा | Updated: May 24, 2021 10:43 IST

Open in App

दुबई, 24 मई अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने यहां एशियाई चैंपियनशिप से पूर्व कहा कि ए​आईबीए के नियमों का उल्लंघन करने वाले रेफरी और जजों को जीवन भर के लिये बाहर कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर मुक्केबाजी की विश्व संस्था ने निष्पक्ष फैसला नहीं देने वाले जजों के मामले में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का संकल्प लिया।

क्रेमलेव ने एशियाई चैंपियनशिप के शुरू होने से पहले रेफरी और जजों से मुलाकात की। उन्होंने रेफरी और जजों की समिति के अध्यक्ष क्रिस राबर्ट्स से भी मुलाकात की।

एआईबीए प्रमुख ने ईमानदारी और पारदर्शिता की अपील की तथा रेफरी और जजों का किसी भी तरह के निराधार आरोपों पर समर्थन का वादा किया।

क्रेमलेव ने कहा, ''आपको एआईबीए नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए और कभी इनका उल्लंघन नहीं करना चाहिए। सबसे मजबूत खिलाड़ी को जीतना चाहिए। यदि आप एआईबीए के रेफरी और जज बन जाते हैं तो आप किसी एक देश नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों का बचाव करते हैं। ''

उन्होंने कहा, ''यदि मैं किसी तरह के उल्लंघन के बारे में सुनता हूं तो हम रेफरी और जज को जीवन भर के लिये बाहर कर देंगे। हमें पूरी ईमानदारी से काम करना होगा और जो हमसे सहमत नहीं हैं हम उन्हें विदाई दे देंगे। हम इसके साथ ही किसी को भी रेफरी और जजों पर ​गलत आरोप नहीं लगाने देंगे। ''

एआईबीए के रेफरी और जज रियो ओलंपिक 2016 से जांच के दायरे में थे जहां कुछ फैसलों को लेकर विवाद पैदा हो गया था। इसके बाद विश्व संस्था ने जांच बिठायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!